logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: घर में घुसकर चोरों ने बुजुर्ग पर किया चाकू से हमला, 34 लाख का सामान लेकर हुए फरार


नागपुर: सोनेगांव पुलिस थाने के स्वाबलंबी नगर स्थित इंद्रप्रस्थ लेआउट परिसर में तीन अज्ञात नकाबपोश आरोपियों ने बीती रात एक सीनियर सिटीजन को घर में बंधक बनाकर  करीब 34 लाख रूपयों के माल को लूट लिया। करीब 1 घंटे तक इस बुजुर्ग को आरोपियों ने घर में बंधक बनाकर रखा और घातक हथियारों से हमला कर घायल कर मौके से माल लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब इन अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है। टिप देकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिए जाने की चर्चा है

सोनेगांव पुलिस थाने के पॉश इलाके स्वाबलंबी नगर स्थित इंद्रप्रस्थ लेआउट परिसर में फरियादी 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शांताराम पोटदुखे रहते हैं। उनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं। बेटा अमेरिका में रहता है जबकि तीन बेटियां की भी शादी हो गई है। शांताराम अकेले घर में रहते थे। बीती रात तीन अज्ञात हथियारबंद आरोपी उनके घर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए और घातक हथियारों के दम पर शांताराम को बंधक बना लिया। 

करीब 1 घंटे तक इन अज्ञात आरोपियों ने घर में रखे 25 लाख रुपए की नगदी 15 तोले सोने के आभूषण दो किलोग्राम चांदी के आभूषणों सहित करीब 34 लाख रूपयों के माल को लूट लिया। हालांकि शांताराम ने अपराधियों का प्रतिकार भी किया जिसके चलते आरोपियों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल शांताराम ने सुबह करीब 8:15 बजे के दौरान घर से किसी तरह बाहर निकल कर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पड़ोसियों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल में खलबली मच गई। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया । पुलिस ने घायल शांताराम को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है ।पुलिस ने क्राइम ब्रांच और सोने गांव पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर इन अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस को इन अज्ञात हमलावरों के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिनके आधार पर ही उनकी तलाश की जा रही है। सूत्रों की माने तो शांताराम ने चंद्रपुर की अपनी एक मंगल कार्यालय की जमीन को बेचा था जिससे उन्हें बड़ी रकम भी प्राप्त हुई थी। चर्चा है कि टिप देकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया ।अपराधियों को मालूम था कि घर में बड़ी मात्रा में कैश रखा हुआ है और इसी टिप के आधार पर बीती रात अज्ञात आरोपियों इस वारदात को अंजाम दिया ।