logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: युवती ने जान से मारने की धमकी देने वाले को किया गिरफ्तार


नागपुर: युवती के साथ छेड़छाड़ करने और हत्या करने की धमकी देने वाले युवक को प्रतापनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संजू गिरजाशंकर तिवारी (18, शताब्दी चौक, रामेश्वरी) निवासी के रूप में की गई है। 19 वर्षीय पीड़ित कॉलेज की छात्रा है।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पहले युवती के पास में ही रहता था। साल भर पहले उसने युवती के सामने अपने प्रेम का इजहार किया था, तब युवती ने इनकार कर दिया था। इसके बाद भी आरोपी युवती का पीछा करता रहा। वह युवती के कॉलेज के सामने खड़ा होता और बात करने की जबरदस्ती करता। परेशान होकर युवती ने इसकी जानकारी अपनी माँ को दी। इसके बाद युवती की माँ ने इस बात की जानकारी आरोपी के माँ को दी।

हालांकि, इसके बाद भी आरोपी लगातार युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करता रहा। 10 तारीख 2023 को आरोपी युवती के घर एक सामने पहुंचा और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान उसने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद युवती की माँ ने तुरंत प्रतापनगर पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विविध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।