logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 400 रुपये की रिश्वत लेते महिला आरटीओ अधिकारी सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस में मामला दर्ज


नागपुर: यवतमाल एंटी करप्शन ब्यूरो ने मनसर (कांद्री) चेक पोस्ट पर 400 रुपये की रिश्वत लेते हुए महिला आरटीओ अधिकारी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गीता भास्कर शेजवड (40), मुकुंद सोनकुसरे और राजेश भातखोरे के रूप में हुई है। रामटेक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, फिर्यादी राजेंद्र केदार के जिला यवतमाल निवासी के द्वारा मनसर कांद्री चेक पोस्ट पर हो रही अवैध वसूली को लेकर शिकायत की गई थी। फरियादी की शिकायत पर यवतमाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा रात 9.30 बजे चेक पोस्ट पर जाल बिछाया गया।  जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए एसीबी ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया। और तीनों आरोपियों को रामटेक पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 

ज्ञात हो कि मनसर कांद्री चेक पोस्ट पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जाती है, तथा ट्रक चालक के द्वारा पैसा नहीं देने पर ट्रक चालकों का चालान करना, चालकों के साथ मारपीट करने जैसी घटनाएं भी इस चेक पोस्ट पर होती है। जबकि चेक पोस्ट पर बनाया गया परिवहन कार्यालय का प्रयोग पुरी तरह से अवैध वसूली के लिए किया जाता है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी इस चेक पोस्ट पर कार्यरत अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। इस चेक पोस्ट पर कार्यरत सुरक्षा कर्मी भी अवैध वसूली करने में चेक पोस्ट के अधिकारियों की पूरी मदद करते हैं।