logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: युवक ने पहले किया फेसबुक लाइव, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या


नागपुर: नवीन कामठी पुलिस थाना अंतर्गत एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले इस युवक ने फेसबुक पर लाइव जाकर इसका सीधा प्रसारण भी किया। मृतक युवक का नाम कृतांक डोंगरे है। कृतांक विवाहित था और अपने परिवार के साथ कुंभारे कॉलोनी परिसर में रहता था। उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिन पहले उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ  जिसके चलते पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके रहने चली गई थी। उसके पिता, बहन और मां नागसेन नगर स्थित अपने दूसरे घर में रहती है। मंगलवार देर रात कृतांक ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। हालांकि खुदकुशी करने से पहले उसने फेसबुक लाइव पर इसका प्रक्षेपण किया था। 

करीब 41 मिनट के फेसबुक लाइव में युवक ने पहले नए कपड़े पहने और अपने माथे पर  तिलक लगाकर  फांसी के फंदे पर  झूल गया। अगली सुबह खुदकुशी किये जाने की बात का पता चलने पर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई ।पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही हैं।