logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बाजारगांव पहुंची नितिन देशमुख की पैदल यात्रा, पुलिस ने फडणवीस के आवास पर जाने की अनुमति देने से किया इनकार


नागपुर: अमरावती-अकोला के खरपट्टी में पानी के सवाल को लेकर निकले विधायक नितिन देशमुख पद यात्रा पर बुधवार को नागपुर के बाजारगांव पहुंच गई है। 21 अप्रैल को देशमुख ने नागपुर पहुंचेंगे। उस दिन वह नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के घर जाना चाहते थे, लेकिन नागपुर पुलिस ने जाने की इजाजत नहीं दी। पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद अब देशमुख आगे क्या करेंगे इसपर चर्चा शुरू हो गई है। 

ज्ञात हो कि, राज्य में सरकार बदलने के बाद कई परियोजनाओं पर रोक लगा दी थी। इसी के मद्देनजर अकोला-अमरावती में प्रस्तावित पानी आपूर्ति परियोजना पर भी रोक लगा दी थी। लगी रोक को हटाने के लिए देशमुख अपने समर्थको के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर आवास के लिए निकले हैं। 

10 अप्रैल को अकोला से शुरू हुई यात्रा 19 अप्रैल को नागपुर जिले के बाजारगांव तक पहुंच गई। अपनी इस पैदल यात्रा के दौरान देशमुख एक टैंकर भी लेकर चल रहे हैं। इस टैंकर में 69 गांवों के पानी के नमूने भरे गए। इसको लेकर देशमुख ने कहा, हम फडणवीस को वही पानी देंगे जो इस क्षेत्र के 69 गांवों के लोग पीते हैं, उन्हें उसी पानी से नहलाएंगे, तभी उन्हें हमारा दर्द पता चलेगा।"

बिना अनुमति यात्रा निकालने को लेकर मामला दर्ज 

इस पदयात्रा की अनुमति नहीं होने के कारण अकोला में ही नितिन देशमुख और उनके 100 से 125 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। फिर भी पैदल यात्रा चलती रही। आज यह पैदल यात्रा नागपुर जिले के बाजारगांव पहुंची है। हालांकि, पुलिस ने 400 से 500 कार्यकर्ताओं को नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के घर ले जाने से की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।