logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nitin Gadkari Threat Case: 2008 में पाकिस्तान गया था जयेश, दाऊद इब्राहिम से की थी मुलाकात


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वसूली और धमकी देने मामले (Nitin Gadkari Threat Case) में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभी तक जयेश (Jayesh Kanta) के आतंकवादियों सहित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन पीएफआई, लश्कर सहित दाऊद इब्राहिम गैंग से संबंध होने की जानकारी सामने आई थी। इसी बीच एक और बड़ी जानकारी सामने आई है, इसके तहत जयेश पाकिस्तान गया था। यहीं नहीं इस दौरान उसने डी कंपनी के सरगना दाऊद इब्राहिम (Dood Ibrahim) से मुलाकात की थी। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ में जयेश ने काबुल किया है कि, वह 2008 में पहली बार पाकिस्तान गया था। जहां उसने बम बनाने सहित अलग अलग प्रकार के हथियार चलाना भी सीखा।  जयेश ने बताया कि, इसी दौरान वह सीमा पार जाकर डी कंपनी के सरगना और 1993 मुंबई बम धमाके के आरोपी दाऊद इब्राहिम से भी मुलाकात कर चूका है।  

सता रहा एन्काउंटर का डर 

उत्तर प्रदेश में हो रहे एन्काउंटर का डर केवल वहां के अपराधियों या माफियों में नहीं है, बल्कि यूपी के बाहर के अपराधियों में उसका खौफ देखा जारहा है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार, जयेश को भी खुद का एन्काउंटर किए जाने का डर सता रहा है। उसका दिन रात इसी चिंता में बीत रहा है कि, कही यूपी पुलिस की तर्ज पर उसका भी नागपुर पुलिस एन्काउंटर न कर दें।" उसका कहना है कि,"संघ के लोग उसके कट्टर दुश्मन है। वहीं जिस तरह उसने संघ और भाजपा नेताओं को लगातर धमकी दी है। उससे उसका एन्काउंटर कराया जा सकता है।" इसी को देखते हुए वह लगातार पुलिस कर्मियों को उसे थाने से बाहर न ले जाने का आग्रह किया है।"

नागपुर से गई तीन टीम 

आतंकी एंगल सामने आने के बाद बुधवार को नागपुर पुलिस की तीन टीम कर्नाटक रवाना हो चुकी है। तीनों टीमें बेलगाम, बैंगलोर और मंगलौर के जेलों में बंद पीएफआई सदस्य अकबर पाशा सहित कैप्टन नसीर, फहद कोया राशिद मालाबारी और अन्य आतंकी साथियों के साथ पूछताछ करेगी। ज्ञात हो कि, जयेश के आतंकी एंगल आने के बाद उसपर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद राज्य पुलिस के साथ एनआईए भी समान्तर जांच कर रही है।