logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महावितरण ने शुरू किया 'ईज ऑफ लिविंग' अभियान, अब 24 से 48 घंटे में मिल रहा नया बिजली कनेक्शन


नागपुर: अब नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने वालों को महज 24 से 48 घंटे में बिजली का कनेक्शन उपलब्ध हो रहा है। यह सुविधा प्रदान कराने के लिए महावितरण एक विशेष अभियान चलाया रहा है। इस अभियान के तहत अब तक नागपुर और वर्धा जिलों के 906 घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों को एक से दो दिनों में नए बिजली कनेक्शन दिए गए है। इसके तहत महावितरण ने 24 घंटे में 274 और 48 घंटे में 532 ग्राहकों के घरों में उजाला किया है.

महावितरण की ओर से 'ईज ऑफ लिविंग' के तहत आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नागपुर सर्कल में नया बिजली कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नए बिजली कनेक्शन यथासंभव 24 से 48 घंटे के अंदर बिना किसी देरी के चालू किये जा रहे हैं.

जहां मौजूदा विद्युत प्रणाली से लोड मांग के साथ कनेक्शन प्रदान करना संभव है, वहां आवश्यक दस्तावेज पूरा करने और राशि का भुगतान करने पर 24 से 48 घंटों के भीतर नया कनेक्शन दिया जा रहा है।

जोड़े गए 58 हजार नए कनेक्शन

इस साल जनवरी से 28 अगस्त तक नागपुर सर्कल में 58 हजार 275 नए बिजली कनेक्शन दिए गए हैं. इसमें नागपुर शहर डिवीजन में 30 हजार 534, नागपुर ग्रामीण डिवीजन में 16 हजार 807 और वर्धा डिवीजन में 10 हजार 934 बिजली कनेक्शन शामिल हैं। इनमें से 6 हजार 910 नए बिजली कनेक्शन सिर्फ अगस्त माह में दिए गए हैं। इनमें नागपुर शहर मंडल में 3 हजार 833, नागपुर ग्रामीण मंडल में 2 हजार 16 और वर्धा मंडल में 1 हजार 61 शामिल हैं।

देखें वीडियो: