logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तकनीकी कारण से कोराडी पावर प्लांट एक सेट हुआ बंद, ठप हुआ उत्पादन


नागपुर: एक ओर जहां राज्य में तापमान बढ़ने से बिजली की मांग भी बढ़ गयी है. दूसरी ओर, महानीर्ति के कोराडी थर्मल पावर जेनरेशन प्लांट का 660 मेगावाट का सेट नंबर 8 तकनीकी कारणों से (4 मई) बंद हो गया है। परिणामस्वरूप, राज्य में विद्युत उत्पादन के प्रतिशत में गिरावट आयी है।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में अब भीषण गर्मी शुरू हो गई है. गर्मी के कारण हर जगह पंखे, एयर कंडीशनर समेत बिजली उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ गया है। कृषि पंपों का उपयोग भी अब बढ़ रहा है। कोराडी में 660 मेगावाट का सेट नंबर 8 बॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण 4 मई को बंद कर दिया गया था, जबकि राज्य में बिजली की मांग बढ़ रही थी। सेट बंद होने से यहां बिजली उत्पादन करीब 600 मेगावाट कम हो गया. इसलिए यहां प्रतिदिन 1 हजार 900 मेगावाट की जगह मात्र 1 हजार 312 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

लीकेज की मरम्मत में अभी कुछ दिन और लगेंगे. ऐसे में बिजली उत्पादन में कमी आने से लोडशेडिंग का सामना करना पड़ सकता है. शनिवार को राज्य में बिजली की मांग करीब 28 हजार मेगावाट थी. जिसमें से 23 हजार मेगावाट की मांग सिर्फ महावितरण की थी. हालांकि दावा किया जा रहा है की लीकेज मरम्मत का काम दो दिनों में शुरू कर दिया जाएगा, जबकि महावितरण के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार बिजली उपलब्ध है।