logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

लकवाग्रस्त वृध्द महिला से अस्पताल में बलात्कार, बेटे के दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: धंतोली थाना अंतर्गत एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने गोपालनगर, माटे चौक निवासी आरोपी दीपक विजय ठाकरे (39) को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग महिला को चार दिन पहले लकवा का अटैक आया था, इसी को लेकर उसे धंतोली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पीड़ित 77 वर्षीय महिला शासकीय सेवा से निवृत्त है। संतान नहीं होने के कारण उन्होंने अपने भतीजे को गोद लिया था। तब से भतीजा ही उनकी देखरेख करता है। 3 दिन पहले महिला को लकवे का अटैक आया। जिसका परिणाम पूरे शरीर पर हुआ। भतीजा ने उसे उपचार के लिए धंतोली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया। आरोपी दीपक उन्हीं के यहां काम करता है और भतीजे का अच्छा दोस्त भी है। 

मदद के लिए दोस्त को बुलाया 

लगातार 3 दिन से अस्पताल में होने के कारण पीड़ित महिला का भतीजा थक गया, इसी को देखते हुए उसने  दीपक को मदद के लिए बुलाया। मां की देखरेख करने को कहा और घर चला गया। इसी दौरान आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ कुकर्म किया। लेकिन इसी दौरान एक नर्स दवाई देने के लिए वहां आ गई और उसने यह सब देख लिया। आरोपी को ऐसा करते देख नर्स ने चिलाकर अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद इस बात की जानकारी परिजन और पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

बेटे ने माँ के लिए अस्पताल में प्राइवेट रूम लिया हुआ था, जिससे उन्हें कोई दिक्कत न हो। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने यह बेहद घृणित कृत्य किया। धंतोली पुलिस मौके पर पहूंची और दीपक को हिरासत में ले लिया। इस घटना से अस्पताल में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।