logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पटोले की चेतावनी से शहर कांग्रेस में दो फाड़! तानाजी वनवे ने पलटवार करते हुए कहा- जब निमंत्रण नहीं तो कैसे आएं?


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने पिछले दिनों बैठक में नहीं आने वाले नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा था कि, ऐसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ आगामी चुनाव में उन्हें टिकट भी जाएगा। पटोले के इस चेतावनी पर  शहर कांग्रेस (Congress) में दो फाड़ की स्थिति दिखाई देनी लगाई है। पटोले के बयान पर तानाजी वनवे (Tanaji Vanve) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, “पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा हमें जानबूझकर निमंत्रण नहीं दिया जाता। हम पर सवाल उठाने से पहले हमारी शिकायतों पर ध्यान देना चाहिए।”

वानवे ने कहा, “कांग्रेस की सभाओं और देवडिया जाने से किसी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन हमें जानबूझकर नहीं बुलाया जाता है। हमें बैठकों में आने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हमें क्षेत्रीय बैठकों में आमंत्रित किया जाता है। हम सब इसमें मौजूद रहते हैं। हम भी कांग्रेस पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले हमारी शिकायत पर ध्यान दें।”

ज्ञात हो कि, गुरुवार को देवडिया भवन में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अनुपस्थित पदाधिकारियों को फटकार लगाई. उन्होंने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे को उन लोगों पर भी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया जो सभाओं को बाधित कर रहे हैं और देवदिया भवन में जानबूझकर आने से बच रहे हैं। इससे आगे बढ़कर पटोले ने चेतावनी भी दी कि जो देवदिया नहीं आएंगे उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा।

कई साल से चल रहा मुत्तेमवार-ठाकरे वर्सेज राउत-चतुर्वेदी 

नाना पटोले के इस रुख से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासी बेचैनी है. दिलचस्प बात यह है कि गुरुवार की बैठक से पूर्व मंत्री नितिन राउत, सतीश चतुर्वेदी, तानाजी वनवे, प्रफुल्ल गुड्डे और उनके समर्थक नदारद रहे. कुछ नेता करीब पांच साल से देवडिया की सीढ़ियां भी नहीं चढ़े हैं। मुत्तेमवार-ठाकरे गुट के खिलाफ राउत-चतुर्वेदी का आपसी संघर्ष शहर में कई साल से चल रहा है।