logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Petrochemical Project: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट एमआईडीसी सीईओ को सौंपी


नागपुर: विदर्भ में पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट स्थापित करने को लेकर इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड द्वारा मंगलवार को अपनी तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता अध्ययन रिपोर्ट एमआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. विपिन शर्मा को सौंप दिया है। 

नाडार में स्थापित होने वाले पेट्रोमिकल प्रोजेक्ट के विरोध के बाद उसे दो हिस्सों में बांटकर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। वहीं इसके बाद से प्रोजेक्ट के एक हिस्से में नागपुर के बुटीबोरी में स्थापित करने की मांग की जा रही है। इसको लेकर विदर्भ आर्थिक विकास परिषद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और प्रोजेक्ट को विदर्भ में स्थापित करने की मांग की।

मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को तकनीकी-आर्थिक अध्ययन करने और अपनी रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था। इसी के तहत मंगलवार को रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल विशेषज्ञ विनायक मराठे की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट महाराष्ट्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. विपिन शर्मा को सौंप दी है।