logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

थाने में ताश खेलना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, वरिष्ठों ने किया चार को सस्पेंड


नागपुर: थाने में बैठकर ध्रूमपान करना और ताश खेलना चार पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। ड्यूटी समय में लापरवाही बरतने को लेकर न्यू कामठी थाने के चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। डीसीपी श्रवण दत्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात डेढ़ बजे ऐसीपी थोरबोले अचानक न्यू कामठी थाना के औचक निरिक्षण पर पहुंचे। नाईट शिफ्ट में तैनात कर्मचारी बेहद लापरवाही से अपनी ड्यूटी करते दिखाई दिए। इस दौरान चार कर्मचारी बैठकर सिगरेट पिटे हुए ताश खेलते दिखाई दिए।

यह देखते ही उन्होंने इसकी जानकारी डीसीपी श्रवण दत्त को दी। जाँच के बाद सभी कर्मचारियों को दोषी मानते हुए उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया। जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई की है उनका नाम पुलिस आरक्षक विलास पलांदुरकर, सुरेंद्र शेंद्रे, राजू लिखर, अनिकेत सांगले है।