logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पुणे उपचुनाव लड़ने वाले बयान का ठीकरा वड्डेटीवर ने मीडिया पर फोड़ा


नागपुर: पुणे के सांसद गिरीश बापट के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव लड़ने की तैयारी दिखाई है.इस बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वड्डेटीवर ने रुख स्पस्ट करते हुए कहा है की उनकी भूमिका है की पार्टी को चुनाव लड़ना चाहिए। वड्डेटीवर ने कहा की गिरीश बापट के निधन के बाद चुनाव हो या यह निर्विरोध हो इस सवाल को भाजपा कब का छोड़ चुकी है इसलिए पुणे में चुनाव निर्वोरोध होने का सवाल ही खड़ा नहीं होता। गिरीश बापट के परिवार से अगर कोई भाजपा उम्मीदवार होता है तो क्या चुनाव निर्विरोध होगा इस सवाल के जवाब में वडेट्टीवार ने कहा की महाविकास आघाड़ी सरकार के सभी प्रमुख नेता एक साथ बैठकर इस पर फैसला लेंगे लेकिन निर्विरोध चुनाव होने के क्रम को भाजपा कब की तोड़ चुकी है.पंढरपूर, देगलूर, कोल्हापूर इन जगहों में हुए चुनाव यह साफ दर्शाते है.अगर कल चुनाव घोषित होते है तो महाविकास आघाड़ी चुनाव लड़े और अपना उम्मीदवार जिताकर लाये। जिस की जगह है वो चुनाव लड़े.अगर कोई नया फार्मूला तय होता है तो उस हिसाब से निर्णय लिया जाये।

वड्डेटीवर के चुनाव लड़ने को लेकर दिए गए बयान पर विरोधी पक्ष नेता अजित पवार ने नाराजगी व्यक्त की है जिस पर वड्डेटीवर ने कहा की अजित दादा ने जो कहा वह सही है.उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की है लेकिन मैंने अपनी बात खुद से नहीं कही थी प्रसार माध्यमों ने सवाल पूछा जिसका जवाब देते हुए मैंने कहा की महाविकास आघाड़ी साथ में चुनाव लाडे और सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना जाये। अब तक जिस दल ने यहाँ चुनाव लड़ा है उसका उम्मीदवार रहे यही मेरी भूमिका है.मैंने जो बयान दिया वो सवाल के जवाब में था अधिक जल्दबाजी मीडिया को है.