logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

राम मंदिर निर्माण: 29 मार्च को भव्य रैली, उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्री सहित पुजारी भी होंगे शामिल


चंद्रपुर: अयोध्या में बन रहे राम लाला के मंदिर का काम बड़ी तेजी से जारी है। गर्भगृह का काम लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो गया है। वहीं मंदिर निर्माण में लगे वाली लड़की जिले से भेजी जाने वाली है। जिले से 1800 घन मीटर सागौन की लकड़ी अयोध्या भेजी जाने वाली है। इसके लिए 29 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बात की जानकारी बुधवार को भाजपा नेता और राज्य के संस्कृति एवं वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दी।

गुढी पड़वा के मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं ग्रामीण की ओर से गांधी चौक पर गुढी पूजन एवं एक करोड़ राम नाम जप पुस्तिकाओं का वितरण प्रारंभ किया। इस कार्यक्रम में मंत्री मुनगंटीवार शामिल हुए। इस दौरान संस्कृति मंत्री ने बताया, "अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के लिए बल्लारपुर से भेजी जा रही काष्ठ (सागौन) पूजा के अवसर पर 29 मार्च को भगवान श्री राम को समर्पित की जाएगी।"

यूपी सरकार के मंत्री और पुजारी होंगे शामिल

मुनगंटीवार ने बताया कि, "29 मार्च को बल्लारपुर स्थित वन विभाग के डिपो से सागौन की लकड़ी की शोभायात्रा निकलेगी। यह भव्य शोभायात्रा चंद्रपुर में प्रवेश करेगी। इस शोभा यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री और अयोध्या राम मंदिर के पुजारी शामिल होंगे।"मुनगंटीवार ने यह भी बताया कि, "शाम को चंदा क्लब ग्राउंड में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर द्वारा भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा।"

नागरिकों से लाभ उठाने को कहा

मुनगंटीवार ने यह भी कहा कि, "चंद्रपुरकर ने अयोध्या मंदिर के लिए बड़ी मात्रा में राम शिला भिजवाई थी, अब राम भक्तों को हिंदू नववर्ष की शुरुआत के अवसर पर एक करोड़ राम नाम जप लिखकर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है. उन्होंने नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।"