logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रवि राणा ने पुलिस आयुक्त पर ठाकरे राज में 7 करोड़ रूपए महीनें की वसूली का गंभीर आरोप लगाया


नागपुर-अमरावती के विधायक रवि राणा ने फिर एक बार पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है.लेकिन इस बार अमरावती की महिला पुलिस आयुक्त डॉ आरती सिंग के कंधे का इस्तेमाल करते हुए उनके द्वारा यह हमला बोला हाय है.नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए रवि राणा ने कहां की अमरावती की पुलिस आयुक्त शहर के वसूली करती थी और यह रकम उद्धव ठाकरे तक पहुंचाई जाती थी.राणा दंपत्ति बीते कुछ महीने से ठाकरे पर हमलावर तो थे ही लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने आयुक्त आरती सिंग के ख़िलाफ़ भी गंभीर आरोपों का मोर्चा खोल दिया है.राणा के मुताबिक उन्होंने इस मामले की शिकायत उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी की है और डीसीएम ने उन्हें सीआइडी जाँच किये जाने की जानकारी दी है.

रवि राणा के पूर्व सीएम और मौजूदा पुलिस आयुक्त पर आरोप 

रवि राणा के मुताबिक सीएम रहते हुए उद्धव ठाकरे ने आयुक्त आरती सिंग को एक सुनियोजित कार्यक्रम दिया था इसके तहत सांसद नवनीत राणा और मुझ पर जितने हो सके उतने मामले दर्ज किये जाने का निर्देश दिया गया था.इतना ही नहीं कार्रवाई किस तरह के करना है इसकी भी सूचना दी गई.आयुक्त ने भी तत्कालीन सीएम को खुश करने के लिए हम पर पोक्सो जैसा मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता को बुलाकर एक प्राचार्य पर भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया.शिकायतकर्ता को शिकायत देने के लिए प्रोत्साहित किया।

आयुक्त हर महीने 7 करोड़ की वसूली करती थी जिसे सीएम के पास पहुंचाया जाता था 

रवि राणा ने पुलिस आयुक्त पर अब तक का सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की आयुक्त आरती सिंग ने उद्धव ठाकरे को खुश करने के लिए एक विशेष वसूली दस्ते का निर्माण कर रखा था.इस दस्ते के माध्यम से अमरावती में कई गंभीर आरोप,और दंगे हुए.इसके माध्यम से बीते ढाई सालों में सिंग ने प्रत्येक महीने 7 करोड़ रूपए की वसूली की.वह उद्धव ठाकरे तक पहुँचाने का काम किया। राणा ने बताया की इस मामले में फडणवीस ने सीआइडी से जाँच कराये जाने की जानकारी दी है.