logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रोजेरिया सिंड्रोम से ग्रसित ‘रिअल औरो’ श्रेयस बारमते का नागपुर में निधन


नागपुर: प्रोजेरिया सिंड्रोम से ग्रसित, प्रसिद्ध कलाकार 19 साल के श्रेयस बारमते का नागपुर में निधन हो गया। श्रेयस जबलपुर के रहने वाले थे और चेकअप के लिए नागपुर आते थे। सोमवार को अस्पताल जाने के दौरान उनका निधन हो गया। 

‘रिअल औरो’ के नाम से प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के जबलपुर के श्रेयश बारमते ने एक महीने पहले ही 8 जुलाई को अपना 18वां जन्मदिन मनाया था। वह महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति में भी भाग ले चुके हैं। वह अमिताभ बच्चन से कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर उनसे मिलने पहुंचे थे। उस वक्त उनकी उम्र 13 साल थी।    

श्रेयस अपने संगीत के लिए भी काफी प्रसिद्ध थे। श्रेयस इंडियाज गॉट टैलेंट शो में भी भाग ले चुके हैं। श्रेयस को कई शो और कार्यक्रमों में भी परफॉरमेंस के लिए बुलाया जाता था। मध्य प्रदेश सरकार ने श्रेयस बारमते को एक दिन के लिए बाल संरक्षण आयोग का अध्यक्ष भी बनाया था।