logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Riya Suicide Case: पुलिस ने युवती के दो सहेलियों को किया गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप


नागपुर: आईटीआई छात्रा रिया आत्महत्या मामले में सोनेगांव पुलिस ने उसकी दो सहेलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों सहेलियों पर छात्रा को शारीरिक-मानसिक प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगा है। ज्ञात हो कि, धंतोली स्थित एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली रिया ने छह मार्च को कॉलेज में पहुंची और जहर खा लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों सहेलियां लेस्बियन हैं। दोनों जबरदस्ती रिया के साथ संबंध बनाती थी। इस दौरान दोनों आरोपियों ने उसके कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बनाकर रखे हुए थे। जिससे वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करते थे। छह मार्च को दोनों ने रिया को कॉलेज बुलाया। उस दिन रिया को देखने पुणे से एक लड़का आया था। इसलिए उसे घर जाना था। लेकिन, दोनों उसे घर जाने नहीं दिया। वहीं रिया ने खुद को लेस्बियन बताकर रिश्ता तोड़ दिया। 

रिया का एक युवक से अफेयर था। रिया ने उस बात को संजन से छुपा कर रखा। रिया की शादी की बात दोनों को परेशान कर रही थी। उन्होंने रिया को पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे के साथ शेष जीवन बिताने के लिए तैयार होने के लिए राजी कर लिया था। रिया ने अपने प्रेमी से कोर्ट मैरेज कर ली थी। इस कारण वह शादी नहीं करने वाली थी। लेकिन दोनों सहेलियों को डर था कि, रिया उन्हें छोड़ देगी। इसी के कारण दोनों उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 

ऐसे खुला मामला?

6 मार्च को रिया ने धंतोली में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद दोनों सहेलियों ने उसे लता मंगेशकर में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया।  उसी से परिजनों को दोनों पर शक हुआ। 11 मार्च को सुबह 11:30 बजे इलाज के दौरान रिया की मौत हो गई। जब उसके माता-पिता उसके मोबाइल संदेशों की जांच करते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि दोनों सहेलियों के कारण रिया ने आत्महत्या की थी। इसके बाद तुरंत वह सोनेगांव थाने पहुंचे और  शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।