logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

RTMNU सीनेट चुनाव: मतदाता का पता नागपुर में, चंद्रपुर में मतदान केंद्र 


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर तक केवल 15 से 20 फीसदी ही मतदान होने की जानकारी सामने आई है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके तहत कई मतदाताओं का घर नागपुर जिले में हैं, वहीं उसका मतदान केंद्र दुसरो जिलों में दिया गया। इसके कारण चुनाव में मतदान में कमी देखी गई। 

ज्ञात हो कि, विश्वविद्यालय सीनेट की 10 सीटों पर मतदान किया जा रहा है।  इस चुनाव में 60 हजार 376 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने वाले हैं। चुनाव के मद्देनजर 105 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिसमें नागपुर शहर में सर्वाधिक 35, नागपुर जिले में 22, भंडारा जिले में 21, गोंदिया जिले में 11 और वर्धा जिले में 13 मतदान केंद्र हैं।

मतदान केंद्र पहुंचे नहीं मिला नाम 

सुबह मतदाता मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे, लेकिन उनका मतदान सूची में नाम नहीं है। जांच करने पर पता चला की किसी का मतदान नाम चंद्रपुर, तो किसी का भंडारा में बना मतदान केन्द्र में दिखाई दिया। इसी के साथ कई मतदाता ऐसे भी दिखे जिसमें 2022 के चुनाव में उनका नाम नागपुर जिले की सूची पर था, वहीं इस बार उनका नाम किसी दूसरे जिले में दिखाई दिया।