logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा , पुलिस की मध्यस्थता के बाद नौ-नौ लाख रुपये मुआवजे का ऐलान


नागपुर: हिंगना एमआईडीसी स्थित कटारिया एग्रो में हुए हादसे में मृत कर्मचारियों के परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसी को लेकर मंगलवार को परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में जोरदार हंगामा किया और मुआवजे देने की की मांग की। हालांकि, पुलिस की मध्यस्थता के बाद कंपनी द्वारा मृत कर्मचारियों के परिजनों को नौ-नौ लाख रुपये देने का तय किया।

ज्ञात हो कि, सोमवार दोपहर को कटारिया एग्रो कंपनी के कारखाने में आग लग गई थी। इस हादसे में तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं छह गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक कर्मचारियों के शवों को मेडिकल अस्पताल में रखा गया। मंगलवार मृतकों के परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने मुआवजा देने की मांग की। इसी के साथ मुआवजा नहीं मिलने तक शव को नहीं ले जाने और अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही।

कर्मचारियों के हंगामे को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस को भी अस्पताल में तैनात किया गया। कंपनी और परिजनों के बीच चल रहे विवाद के बीच पुलिस ने मध्यस्थ की। जिसके बाद कंपनी ने प्रत्येक मरीज को 9-9 लाख रुपए दिए जाने की हामी दी। जिसके बाद मृतकों के परिजनों ने शव को स्वीकार किया।