logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संभाजी भिड़े गुरूजी की बढ़ी मुश्किलें, एनसीपी ने दर्ज कराया मामला


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार ग्रुप) ने महापुरुषों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर समाज में दरार पैदा करने के आरोप में संभाजी भिड़े के खिलाफ सीताबर्डी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के संस्थापक मनोहर कुलकर्णी उर्फ ​​संभाजी भिड़े ने आपत्तिजनक बयानों की झड़ी लगा दी है। अब राजा राममोहन राय, महात्मा जोतिबा फुले को गद्दार कहा जाने लगा। यह भी बयान दिया गया है कि शिरडी के साईंबाबा को मंदिरों से हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने अमरावती में एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी के माता-पिता के बारे में विनाशकारी बयान दिया था। इसके लिए उनके खिलाफ अमरावती के राजापेठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। भिड़े के बेतुके बयान से सामाजिक सौहार्द को खतरा पैदा हो गया है। उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई है।