logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Sana Khan Murder Case: अदालत ने आरोपियों की बढ़ाई रिमांड, 22 अगस्त तक कस्टडी में भेजा


नागपुर: शहर भाजपा महिला मोर्चा की नेता रही सना खान की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी गोराबाजार, जबलपुर निवासी अमित उर्फ पप्पू साहू और उसके दोस्त राजेश सिंह की पुलिस हिरासत आज समाप्त हुई। इसके बाद दोनों को पुलिस ने अदालत एम्ब पेश किया, जहां कोर्ट ने दोनों को 22 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 

ज्ञात हो कि हत्या के 19 दिनों के बाद भी सना की लाश नहीं मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर पुलिस और मप्र की जबलपुर पुलिस मिलकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, 2 टीमें बनाई गई हैं। उधर, नागपुर पुलिस ने पप्पू की कार भी जब्त कर ली है जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद इसी कार में आरोपियों ने सना की लाश को रखकर देर रात हिरन नदी में फेंका था। 

पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से हिरन नदी में सर्चिंग की। इसके बावजूद भी उसका शव नदी में नहीं मिला था। जिला सिवनी के धूमा क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान उसके कुछ दस्तावेज मिले थे। नागपुर की फॉरेंसिक टीम जांच के लिए जबलपुर आई थी। उन्होंने आरोपी के फ्लैट की सूक्ष्मता से जांच की और उसकी कार को लेकर नागपुर रवाना हो गए। पुलिस ने सना खान का कपड़ों से भरा बैग भी जब्त कर लिया है।