logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमित शाह के दौरे पर संजय राउत का कसा तंज, कहा- हमारी सभा देखने आ रहे गृहमंत्री


नागपुर: उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गृहमंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे पर निशाना साधा है। शनिवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि, "देश के गृहमंत्री महाविकास अघाड़ी की वज्रमुठ सभा देखने आरहे हैं। वह मुंबई में बैठकर हमारी सभा देखेंगे।"

राउत ने कहा, "नागपुर में होने वाली सभा का ध्यान पुरे देश में हैं। सभी देखना चाहते हैं, सभा कैसी होगी। इसलिए अमित शाह मुंबई आएं हैं और वह बैठकर हमारी सभा देखेंगे।"

देश में होगी परिवर्तन की लहर 

महाविकास अघाड़ी की बैठक पर पूरे महाराष्ट्र का ध्यान आ गया है। कल नागपुर में महासम्मेलन होगा। शाम करीब चार बजे उद्धव ठाकरे नागपुर पहुंचेंगे। उनके साथ आदित्य ठाकरे भी रहेंगे। कल की बैठक के बाद बदलाव की लहर आएगी। यह बदलाव सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में दिखेगा।