logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

"भारत के भविष्य के साथ सेल्फी", जब बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर देवेंद्र फडणवीस ने ली सेल्फी


नागपुर: राज्य सहित देश भर मै गणेश उत्सव का माहौल चल रहा है। भक्त बप्पा की सेवा में लीन है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अपने विधानसभा क्षेत्र दक्षिण पश्चिम नागपुर में स्थापित गणेश पंडालों का दौरा किया और बप्पा का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री का अलग अंदाज दिखाई दिया। फडणवीस ने बच्चों से मुलाकात की वहीं खुद उनके साथ सेल्फी भी की। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

नागपुर सहित महाराष्ट्र की जनता साल भर गणेश उत्सव का इंतजार करती हैं। इस दौरान घरों से लेकर सार्वजनिक गणेश की मूर्तियों को स्थापित किया जाता है। वहीं जब बप्पा अपने भक्तो के पास दस दिनों के लिए रहने आतें हैं उस समय बच्चे, जवान हो बुजुर्ग सभी बप्पा की भक्ति और सेवा मै लीन हो जाते हैं। इस दौरान हमें गणेश भक्तो का एक अलग ही रुप दिखाई देता है।

शुक्रवार को ऐसा ही अलग रुप राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी दिखाई दिया। दरअसल, फडणवीस अपने विधानसभा क्षेत्र दक्षिण पश्चिम नागपुर में स्थापित विभिन्न गणेश मंडलों में पहुंचे और बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की। इसी दौरान का एक वीडियो फडणवीस ने आपने सोशल साइट्स पर शेयर किया है जिसमें वह नीचे बैठकर बच्चों के साथ सेल्फी ले रहें हैं। भारत के भविष्य के साथ सेल्फी यह लिखते हुए उपमुख्यंत्री ने यह पोस्ट किया। फडणवीस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसी पर यूज़र्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।