logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर दौरे पर पहुंचे शरद पवार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर जाकर की मुलाकात


नागपुर: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार शनिवार को नागपुर दौरे पर पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीधे  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस बैठक में राज्य के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई।  इस मुलाकात में किसी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

शरद पवार वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट, पुणे के नागपुर उप-केंद्र के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने के लिए नागपुर पहुंचे हैं। इस बार पवार नितिन गडकरी से मिलने उनके नागपुर स्थित आवास पर गए। इससे पहले गडकरी और पवार की मुलाकात दिल्ली में और कुछ दिन पहले पुणे में हुई थी। उस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में गरमागरम चर्चा हुई थी। हालांकि कहा जा रहा है कि इस दौरे के पीछे कोई राजनीति नहीं है, लेकिन महा विकास अघाड़ी और शिंदे सरकार में चल रहे घटनाक्रम को लेकर सियासी हलकों में इस समय चर्चा हो रही है।