logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा शिवरात्रि का पर्व; सुबह से मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर


नागपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नागपुर शिवमय हो उठा। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा नागपुर गूंज उठा और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

भगवान शिव के पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर तड़के 4 बजे से ही मंदिरों के पट खुल गए। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। कोराडी शिव मंदिर, तेलनखेड़ी शिव मंदिर, कल्याणेश्वर शिव मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में लोगों की भीड़ दिखाई दी।

मंदिर परिसरों में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग कतारों की व्यवस्था की गई है।

शहर के प्रमुख शिवालयों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। भजन-कीर्तन और शिव महिमा के गायन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। कई श्रद्धालु दिनभर व्रत रखकर रात्रि जागरण की तैयारी कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। पूरा शहर आज शिवमय नजर आ रहा है।