logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आईएएस अधिकारी के हाथ में रहेगी महामेट्रो की कमान,श्रावण हार्डिकर एमडी नियुक्त


नागपुर: राज्य सरकार ने महामेट्रो के एमडी पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रावण हार्डिकर (IAS Sharavan Hardikar) को नियुक्त कर दिया है। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव नितिन गद्रे द्वारा जारी अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी। ज्ञात हो कि, मई महीने में राज्य सरकार ने तत्कालीन एमडी बृजेश दीक्षित का कार्यकाल बढ़ाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. नितिन करीर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

2005 बैच के श्रावण हार्डिकर राज्य के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी है। दो महीने पहले ही सरकार ने हार्डिकर को मुंबई महानगर पालिका का अतिरिक्त आयुक्त (शहर) के रूप में नियुक्त किया था। मुंबई में अतिरिक्त आयुक्त (शहर) के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, उन्हें तुरंत प्रशिक्षण के लिए देहरादून भेज दिया गया। एक महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह मुंबई लौट थे।

नागपुर मनपा के रह चुके हैं आयुक्त 

श्रावण हार्डिकर को 5 जनवरी 2015 को नागपुर महानगरपालिका के नये आयुक्त बनकर आए थे। 2017 तक इस पद पर कार्यकर्त रहे। अपने तीन साल के कार्यकाल आयुक्त ने कई महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता दी थी।