logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सत्ता के लिए सभी ने अपने विचारों को छोड़ा, श्रीकांत शिंदे का तंज- वज्रमुठ रहता है या वज्रझूंठ ये देखना पड़ेगा


नागपुर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने महाविकास अघाड़ी पर हमला बोला। मंगलवार को नागपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि, "सत्ता के लिए सभी ने अपने विचारों को छोड़ दिया और एक साथ आगए।" वहीं राज्य में शुरू महाविकास अघाड़ी की सभाओं पर भी शिंदे ने तंज कसा, “राज्य में सभाओ का आयोजन कर एकसाथ हैं यह दिखाने की कोशिश हो रही है। लेकिन यह देखना होगा कि, यह वज्रमुठ है कि, वज्रझूठ।”

शिंदे ने कहा, "मुख्यमंत्री का फोकस पूरे महाराष्ट्र पर है। राज्य का कोई भी हिस्सा वंचित नहीं रहेगा। भंडारा में आज 350 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विदर्भ को ज्यादा से ज्यादा फंड देने का काम किया है।" उन्होंने आगे कहा, “यह सरकार 10 महीने पहले ही सत्ता में आई है। करीब साढ़े बारह हजार करोड़ रुपए की आर्थिक मदद सीधे किसानों के खातों में डाली गई।”

राज्य में शुरू सत्ता संघर्ष पर बोलते हुए सांसद शिंदे ने कहा, “जनता ने वास्तव में उस सरकार को वोट दिया था जिसे लोग चाहते थे। आज तो हर कोई यह महसूस कर रहा है कि, वह उनका मुख्यमंत्री है। ये तस्वीर पूरे महाराष्ट्र में है। वह जहां भी जाते हैं लोग उनका स्वागत करते हैं। यह प्रदेश में खुशहाली का संकेत है।”

मौजूदा समय में नेताओं द्वारा एक दूसरे के खिलाफ जिस तरह की निचले स्तर की भाषा का इस्तेमाल कर रहे उसपर भी शिंदे अपनी बात कही। उन्होंने कहा, “हाल ही में आलोचना का स्तर गिर गया है और महाराष्ट्र की संस्कृति को प्रदूषित करने का काम चल रहा है। विरोधियों द्वारा सुबह से ही कोसने का काम जारी है। महाराष्ट्र ने इस तरह की आलोचना पहले कभी नहीं देखी और न ही सुनी। लेकिन अब देखा जा रहा है कि ये एक दूसरे की आलोचना कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: 

  • श्रीकांत शिंदे ने आदित्य ठाकरे पर बोला हमला, कहा- सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले ठेकेदारों की भाषा बोल रहे