logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ई वन कोच की एक खिड़की क्षतिग्रस्त


नागपुर: नागपुर से बिलासपुर के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञातों द्वारा पथराव करने की जानकारी सामने आई है। इस पथराव में ट्रेन की खिड़की में लगे कांच क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही की इसमें कोई यात्री घायल नहीं हुआ। दुर्ग और भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञातों द्वारा पथराव किया गया है। इस बात की जानकारी गुरुवार को दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे ने दी। 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, “बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर से बिलासपुर की ओर रवाना हुई थी। जब ट्रेन दुर्ग और भिलाई नगर स्टेशन के बीच पहुंची तब कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे पथराव में ई वन कोच की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।”

आरपीएफ ने मामले की जांच की शुरू 

इस रेलवे ने बताया की, मामले की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दे दी गई है। आरपीएफ ने अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि, 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर दौरे के दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।