logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Talathi Bharti 2023: अब परीक्षा केंद्र के बाहर नहीं लगेगी भीड़, परिसर में धारा 144 लागू


नागपुर: तलाठी भर्ती के दौरान आज परीक्षा केंद्रों पर जमकर हंगामा हुआ। सर्वर डाउन होने के कारण परीक्षा केंद्रों पर अभ्यथियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, इस कारण अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत अब परीक्षा केन्द्रो के बाहर 144 लगा दी गई है। यह धारा परीक्षा केंद्र और उसके आसपास के 100 मीटर के क्षेत्र में लागू होगी। इसी बात की जानकारी आयोजित बैठक में जिलाधिकारी बिपिन इतनकार दी। साथ प्रशासन ने छात्रों से केवल अपने परीक्षा पर ध्यान देने का आवाहन किय है। 

जिले में परीक्षा केंद्र के क्षेत्र और उसके आसपास 100 मीटर के दायरे में परीक्षा से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्र परिसर में दो या दो से अधिक व्यक्तियों को एक साथ आने की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश संबंधित केंद्र पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों, परीक्षा हेतु प्रतिनियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों/सुरक्षा पदाधिकारियों पर लागू नहीं होगा। 

आदेश के अनुसार, अब परीक्षा केन्द्रो के बाहर मौजूद सार्वजनिक टेलीफोन, एसटीडी, आईएसडी, बूथ, फैक्स केंद्र, ज़ेरॉक्स केंद्र, ई-मेल इंटरनेट सुविधाएं, लैपटॉप, मोबाइल, मास मीडिया या संचार के समान साधन बंद रहेंगे। मोबाइल, वायरलेस सेट, ट्रांजिस्टर, रेडियो, कैलकुलेटर, लैपटॉप और इसी तरह के उपकरणों को परीक्षा केंद्रों में ले जाने और परिसर के 100 मीटर के भीतर उपयोग करने की अनुमति नहीं है। यदि कोई व्यक्ति उक्त आदेश का उल्लंघन करता है तो कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 14 सितंबर रात आठ बजे तक लागू रहेगा।