logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

“कांग्रेस पार्टी और महाविकास अघाड़ी ने कभी नहीं किया छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान, जो अपमान क्या उसकी माफी मांगेंगे?”


नागपुर: मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज का पुतला गिरने पर महाविकास अघाड़ी द्वारा किए जा रहे ‘जोड़े मारो आंदोलन’ पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि क्या कांग्रेस और एमवीए जो छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है उसके लिए वो माफी मांगेंगे? उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए विपक्ष सिर्फ राजनीति के लिए ये सब कर कर रहा है. फडणवीस ने यह पूर्ण रूप एक राजनीतिक आंदोलन है.

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “मेरा महाविकास अघाड़ी से एक सवाल है कि इंदिरा गांधी का एक भाषण दिखा दीजिए, जहां उन्होंने लाल किले से छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लिया हो. पंडित नेहरू ने डिस्कवरी ऑफ इंडिया में जो लिखा, उसके लिए क्या महाविकास अघाड़ी माफी मांगेगी?

उन्होंने आगे कहा, “इतने सालों तक कांग्रेस ने इतिहास पढ़ाया कि शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा, शिवाजी महाराज ने कभी सूरत नहीं लूटा, लेकिन क्या वह जानबूझकर हमें पढ़ाए गए इस इतिहास के लिए माफी मांगेंगे? जब कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता में थी, तब कांग्रेस ने कमलनाथ के निर्वाचन क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर बुलडोजर चलाने का पाप किया था। महाविकास अघाड़ी इसकी माफ़ी मांगेगी?”

फडणवीस ने कहा, “कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति तोड़े जाने पर क्या कांग्रेस माफ़ी मांगेगी? महाविकास अघाड़ी चुनाव को ध्यान में रखकर ही इस तरह का आंदोलन कर रही है.” फडणवीस ने कहा, “देश के प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगी और शिव प्रेमियों से माफी मांगी, उसके बाद भी राजनीति करना उनके (विपक्ष) का मन दर्शाती है. यह सब सिर्फ शुद्ध राजनीति है.”

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी को पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या शरद पवार को यह मान्य है कि जब वे रक्षा मंत्री थे तो नौसेना को कटघरे में खड़ा कर तरह-तरह के आरोप लगाते थे. उन्होंने कहा कि पचास वर्षों तक शिवाजी महाराज का अपमान करने के लिए कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी को दुनिया भर के शिव प्रेमियों से माफी मांगनी चाहिए।