logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पेट्रोल से भरे टैंकर के चालक को वाहन चलते समय आया हार्ट अटैक,गनीमत बाल-बाल बची कई जिंदगियां 


अकोला:अकोला से अमरावती जिले के भाटकुली में पेट्रोल पंप के लिए ईंधन (पेट्रोल) लेकर जा रहे एक टैंकर चालक को टैंकर चलाते समय दिल का दौरा पड़ गया. इससे चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वाहन डिवाइडर से जा टकराया। इस घटना में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के दौरान  टैंकर पेट्रोल से भरा हुआ था. गनीमत रही कि यह टैंकर डिवाइडर से टकरा गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.लेकिन टैंकर चालक की मौत हो गई।  यह घटना अकोला शहर के सिंधी कैंप चौक से अशोक वाटिका के पास उड़ान पुल पर टैंकर के चढ़ने के दौरान हुई.
अकोला जिले के बालापुर तालुका में गायगांव में  हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल पेट्रोलियम तीन ईंधन कंपनियों के डिपो हैं.इन्ही में से एक भारत पेट्रोलियम कंपनी का टैंकर क्रमांक एमएच 27 एक्स 5134 दोपहर करीब 1:30 बजे भारत पेट्रोलियम के डिपो से अमरावती जिले के भटकुली के लिए पेट्रोल पंप के लिए आवश्यक ईंधन लेकर रवाना हुआ। इसी बीच अकोला से भटकुली जाते समय अशोक वाटिका जाने के लिए अकोला शहर के सिंधी कैंप के पास अटल बिहारी वाजपेयी उड़ान पुल पर चढ़ते समय टैंकर चालक को दिल का दौरा पड़ गया. और चालक टैंकर से नियंत्रण खो बैठा। टैंकर सड़क के बीचो-बीच बने डिवाइडर में चढ़ गया और रुक गया जिस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। टैंकर चालक का नाम माणिकराव महेंद्रे बताया जा रहा है। टैंकर में 6000 लीटर ज्वलनशील डीजल और 6000 लीटर पेट्रोल होने के कारण आग लगने की प्रबल संभावना थी। लेकिन गनीमत नहीं की इस घटना में कोई हानी नहीं हुई और न ही आग लगी.

घटना की जानकारी मिलने पर ट्रैफिक कंट्रोल ब्रांच और  खदान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।