logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

वज्रमुठ सभा को लेकर लड़ाई जारी; एक तरफ नागरिक कर रहे विरोध, दूसरी तरफ पार्टियां प्रचार में लगी


नागपुर: नागपुर (Nagpur) में आयोजित होने वाली महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) की सभा का विरोध और समर्थन जारी है,खेल के मैदान में जनसभा के आयोजन को लेकर जहां भाजपा (BJP) ने स्थानीय लोगो के साथ मिलकर आंदोलन किया, तो वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने समर्थन में घर-घर जाकर लोगों से सभा में उपस्थित होने का निवेदन किया।

नागपुर में आयोजित होने वाली महाविकास आघाड़ी की सभा को लेकर समर्थन और विरोध का दौर शुरू है। शहर के दर्शन कॉलोनी मैदान में इस सभा का आयोजन होने जा रहा है वहा तैयारियां शुरू है इसी बीच स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भाजपा ने मैदान के ठीक बगल में ही धरना प्रदर्शन शुरू किया है। 

स्थानीय लोगो का कहना है यह मैदान खिलाड़ियों के खेलने के लिए जिसमे किसी तरह की राजनितिक सभा का आयोजन नहीं होना चाहिए। खेल के मैदान में सभा के विरोध में सामने आये लोगो ने बुधवार को परिसर में एक रैली भी निकाली। जिसमे सभा के विरोध में प्रदर्शन किया गया। 

एनसीपी ने किया प्रचार

इसके साथ ही इस सभा के समर्थन में भी चहलकदमी राजनीतिक दलों द्वारा शुरू की जा चुकी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को ही सभा के समर्थन में पदयात्रा निकाली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने इस मैदान के आस पास के परिवार में घर घर जाकर सभा में आने का निमंत्रण स्थानीय नागरिकों को दिया।