logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अधेड़ उम्र के चौकीदार ने नाबालिग बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: लकड़गंज थाना अंतर्गत एक आपर्टमेंट के चौकीदार द्वारा नाबालिग के साथ बलात्कार करने के मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 58 वर्षीय चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान महेश गोपाल प्रसाद रहांगडाले (58) के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लकड़गंज के एक बहुमंजिला ईमारत में चौकीदार का काम करता है। इसी के साथ वह अपनी पत्नी के साथ वहीं बने एक कमरे में रहता है। 11 अप्रैल के दिन 10 वर्षीय बालिका साईकिल चलाने के लिए निचे उतरी। साइकिल चलाने के बाद बच्ची चौकीदार के पास जाकर बैठी।

इसी दौरान आरोपी महेश के मन में शैतान जागा। उसने नाबालिग को पानी पिलाने के बहाने घर में ले गया। वहां बच्ची के साथ दुराचार किया गया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। लड़की डर गई और बाहर भाग गई।

बाहर कुछ दूरी पर चौकीदार की पत्नी माहेश्वरी खड़ी थी। नाबालिग उसके पास गई और चौकीदार द्वारा किये कृत को बताया। लेकिन पत्नी ने पति का पक्ष लेते हुए इसे किसी को नहीं बताने की बात कही और ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी।  छात्रा डरी-सहमी घर चली गई। उसने अपने माता-पिता को हर चीज बताई।

बेटी से जानकारी मिलते ही  परिजनों ने महेश और माहेश्वरी से जवाब मांगा। दोनों ने अपनी गलती मानी और माफी मांगी। इसके बाद दंपति ने लकड़गंज थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर महेश को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच लकड़गंज पुलिस कर रही है।