logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

घर के तीसरी मंजिल से गिरी नवविवाहिता, हुई मौत; 15 दिन पहले हुई थी शादी 


नागपुर: सावनेर थाना अंतर्गत तीन मंजिला इमारत से गिरने के कारण एक नवविविहिता की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान सुषमा इंगले के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार दोपहर एक बजे हुई। 15 दिन पहले ही मृतक की शादी थ्री.डी.मल्टी स्कॅन जायसवाल बिल्डिंग सावनेर में कार्यरत नरेश इंगले से हुई थी। इसके बाद से वह अपने पति के साथ छिंदवाड़ा रोड पर जनता लॉन के पीछे स्थित जटाशंकर लेआउट में एक घर में किराए से रह रहे थे। दोपहर के करीब एक बजे यह घटना हुई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हितज्योती फाउंडेशन के संस्थापक हितेश बन्सोड को मोबाइल पर सूचना प्राप्त हुयी की  जटाशंकर लेआउट में एक महिला तीसरी मंजिल से गिर गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद सावनेर थाना के निरीक्षक मारुती मूलक घटना स्थल पर पहुचे। इसके बाद महिला को तुरंत इलाज के लिए  ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान 

जांच के दौरान महिला के शरीर पर मारपीट और चोंट के निशान मिले हैं। हाथ पर खरोंच तथा पेट पर मार के निशान मिले हैं। वहीं कमरे में पड़े खून के धब्बे सहित नुकीले काँच के ग्लास पर खून के भी निशान मिले हैं। इसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई है कि, ये हादसा है या सुनोयोजित हत्या।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा नागपुर 

सावनेर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागपुर भेज दिया है। वहीं ये हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फ़िलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।