logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

DCM फडणवीस के घर के बाहर बम रखने की खबर निकली झूठी, पुलिस ने फ़ोन करने वाले को किया गिरफ्तार


नागपुर: पुलिस को नागपुर में उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के सामने बम रखने की धमकी का फोन आया। इसके बाद नागपुर पुलिस की बम खोजी टीम ने दोपहर करीब 12 बजे देवेंद्र फडणवीस के घर का मुआयना किया. लेकिन जांच में सामने आया है कि यह एक फर्जी कॉल है। इस बीच, नागपुर पुलिस ने इस शरारत को अंजाम देने वाले को हिरासत में ले लिया है। मौजूदा हालात देवेंद्र फडणवीस के घर की सुरक्षा में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

इस बात की जानकारी देते हुए  नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि, "इस दौरान फडणवीस के घर के सामने बम लगाने की धमकी देने वाले व्यक्ति किसी बात से आहात था। इस कारण गुमराह करने के लिए किया था। जैसा कि उनके कॉल में कहा गया है, वहां कोई वस्तु या तथ्य नहीं मिला। धमकी देने वाला कॉल करने वाले को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शुरुआती जांच में फर्जी कॉल का खुलासा

नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात देवेंद्र फडणवीस के आवास के सामने बम रखे जाने की सूचना मिली। धमकी भरा फोन आने के बाद सुरक्षा तंत्र हरकत में आया। बम निरोधक दस्ता और पुलिस बल देवेंद्र फडणवीस के आवास में घुस गया। टीम ने रात 12 से एक बजे के बीच घर का मुआयना किया। उसके बाद पता चला कि यह एक फर्जी कॉल थी। घर की लाइट जाते ही गुस्से में उन्होंने पुलिस को फोन किया और धमकी दी कि फडणवीस के घर के सामने बम रखा है।