logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

“देश में खत्म हुई ‘दलालों की जमात”, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा - अब भारत में अवसरों भंडार


नागपुर: आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का नागपुर में आगमन हुआ। नागपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति रामदेवबाबा विश्वविद्यालय परिसर में डिजिटल टावर का उद्घाटन करने यहां पहुंचे थे।  

अपने संबोधन में धनखड़ ने कहा कि यह डिजिटल टावर लोगों की सोच में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही टेक्नोलॉजी में हो रहे नए बदलावों से अवगत करवाएगा। धनखड़ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस टावर में वह सबकुछ है जो छात्रों के टैलेंट को और निखारेगा।      

अपने भाषण में धनखड़ ने कहा कि भारत अब सोया हुआ राष्ट्र नहीं रहा, अब भारत इंवेस्टमनेट और अवसरों का पसंदीदा स्थान बन गया है। हम सिर्फ सरकारी नौकरियां देख रहे हैं लेकिन अब देश में इसके अलावा देखने पर आपको कई अवसर नजर आएंगे। 

धनखड़ ने आगे कहा कि प्रजातंत्र में समानता नहीं होगी तो प्रजातंत्र का कोई अर्थ नहीं। कानून के आगे सब सामान होने चाहिए। कई लोग अपने आपको कानून से ऊपर समझते थे, ये नवजवानों के लिए बहुत घातक था। दूसरा था भ्रष्टाचार जो आज पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब देश में ‘दलालों की जमात’ खत्म हो चुकी है। जो नवजवानों के लिए बहुत उत्तम बात है।  

अपने संबोधन के दौरान धनखड़ ने रामदेव बाबा के छात्रों को दिल्ली आकर नए संसद भवन को देखने का निमंत्रण दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंडियन कौंसिल ऑफ़ वर्ल्ड अफेयर्स अगले तीन महीने में रामदेव बाबा यूनिवर्सिटी के साथ एक एमओयू साइन करेगी, जिससे ग्लोबल लीडर्स यहां आकर छात्रों से इंटरैक्ट कर सकेंगे।