logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

गवाह ने बयान बदलने से किया इनकार, तो आरोपी के भाई ने गोली मारकर की हत्या


नरखेड़: जिले के नरखेड़ तहसील से बड़ी घटना सामने आई है। गवाही बदलने से इनकार करने पर पोक्स्को एक्ट में बंद आरोपी के भाई ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाबूराव मस्के (52) के रूप में की गई है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी  भारत कलंबे को पुलिस ने आधी रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेना में तैनात है। मस्की और कलंबे परिवार के बीच पुरानी दुश्मनी थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, 3 वर्ष पहले एक नाबालिग आदिवासी किशोरी पर अत्याचार करने के मामले में आरोपी भारत कलंबे के बड़े भाई प्रेमराज कलंबे को पोस्को और दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं बाबूराव मस्के इस मामले में गवाह था। बाबूराव पर अपना बयान बदले इसके लिए कलंबे परिवार की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। परंतु बाबूराव अपना बयान बदले से साफ मना किया कर दिया था जिसके चलते कलंबे परिवार उससे चिड़ा हुआ था। आरोपी ने सबके सामने बाबू राम को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

सोमवार शाम बाबूराव दूध बांटकर घर लौट रहा था। उसी दौरान बस स्टैंड परिसर में 3 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कई राउंड फायर किये। इस हमले में बाबूराव की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बाजार हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। डीवाईएसपी नरखेड़ नागेश जाधव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनाम कर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस स्टेशन के बाहर नागरिकों का प्रदर्शन 


सरे आम हुई इस हत्या के कारण नागरिकों में बड़ा रोष है। इस हत्या के बाद नागरिको ने नरखेड़ तहसील थाने का घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसी के साथ दोषी पुलिस कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्यवाही करने की भी मांग की है।