logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में स्थापित होगी दुनिया की सबसे बड़ी छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति, 10 हजार किलों होगा वजन


नागपुर: छत्रपति शिवाजी महाराज की विश्व की सबसे ऊंची सिंहासनारूढ़ प्रतिमा नागपुर विश्वविद्यालय के महाराज बाग स्थित जगह पर बनाई जाएगी. विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति जनभागीदारी से इस भव्य प्रतिमा का निर्माण करवाएगी। यह मूर्ति कांस्य धातु से बनी होगी. ख़ास बात ये की यह सिंहासनारूढ़ प्रतिमा दुनिया में सबसे बड़ी होगी.

महाराजबाग स्टिथ नागपुर विश्वविदालय परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की सिंहासनारूढ़ प्रतिमा बनाये जाने की प्रस्ताव को अब मंज़ूरी मिल गई है। कुलपति डॉ. सुभाष चौधरी ने इस संबंध में जानकारी दी है। इस अवसर पर प्र-कुलगुरू डॉ. संजय दूधे, स्मारक समिति के अध्यक्ष डॉ. मुधोजी राजे भोसले भी उपस्तिथ थे। 

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के चबूतरे की लंबाई 20 फुट चौड़ाई 15 फुट और ऊंचाई 9 फुट है । विराजमान मूर्ति की ऊंचाई 32 फुट है और इसके ऊपर छत्र 7 फुट का होगा। कांस्य से बनी इस प्रतिमा का वजन 10,000 किलोग्राम होगा। प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार सोनल कोहाड द्वारा किया जाएगा. इस मूर्ति के निर्माण के बाद शिक्षाविदों, शोधार्थियों, और छात्रों को शिवाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और कार्यों का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा. साथ ही शिवकालीन इतिहास से भी परिचय कराएगा.