logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रपुर में मसाले की फैक्ट्री में FDA का छापा, 95 हजार का मटन मसाला जब्त ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

तीन अज्ञात लोगों ने युवक पर चाकुओं से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


नागपुर: तुम यहां क्यों रुके हो ऐसा कहते हुए तीन अज्ञात युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक का नाम ईश्वर रामचंद्र बोरकर (23, दोपटाळा कॉलनी, राजुरा, चंद्रपूर) निवासी है। युवक अपने तीन दोस्तों से मिलने नागपुर आया था। यह वाकया रविवार तड़के सुबह तीन बजे भोले पेट्रोल पंप के पास जलप्रदाय ऑफिस के सामने हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, ईश्वर तीन दोस्तों भोला परचाके, रोशन साकीनाला और आकाश वाघमारे के साथ खड़ा हुआ था। इसी दौरान एक दोपहिया पर 20 से 25 वर्ष के तीन युवक वहां पहुंचे और तुम यहां क्यों रुके हो ऐसा सवाल किया। अज्ञात युवक के इस तरह के सवाल पर चोरो युवको ने उन्हें पूछा की तुम कौन हो। इसको लेकर तीनों अज्ञात युवको ने ईश्वर सहित उसके दोस्तों के साथ विवाद करने लगे।

इसी दौरान तीनो ने चाकू निकला और ईशवर पर हमला कर दिया। इस हमले में ईश्वर गंभीर घायल हो गया। जिसे तुरंत इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सीताबर्डी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।