logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मादा के लिए आपस में भिड़ गए दो नर बाइसन, पर्यटकों ने किया रोमांचक का अनुभव


नागपुर: जंगल सफारी के दौरान कई पर्यटकों को कुछ रोमांचक अनुभव होते हैं। रविवार सुबह नागपुर के उमरेड करहांडला टाइगर रिजर्व में भी कुछ पर्यटकों को इसी तरह के रोमांच का अनुभव हुआ। 

कुछ पर्यटकों के सामने ही दो नर बाइसन के बीच लड़ाई हो गई। इस लड़ाई का वीडियो यूसीएन के दर्शक सचिन शहारे ने कैद कर लिया। नागपुर के पास उमरेड स्थित करहांडला में बड़ी संख्या में वन्यजीवों के दर्शन होने के कारण यहाँ की जंगल सफारी बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। 

ऐसी ही यूसीएन के दर्शक सचिन शहारे भी अपने परिवार के साथ रविवार सुबह करहांडला गेट पर सफारी के लिए गए। इसी बीच कुछ देर बाद दो बाइसन ने सफारी का रास्ता रोक लिया। बाइसन करीब आधे घंटे तक सड़क पर खड़ा रहा। लेकिन उनके आक्रामक स्वभाव के कारण किसी की भी सड़क पार करने की हिम्मत नहीं हुई।

ये दोनों नर बाइसन एक मादा बाइसन के लिए आपस में भिड़ गए थे। करीब 25 मिनट तक इनकी ये लड़ाई चलती रही। इस बीच विशालकाय बाइसन की शक्ति की इस लड़ाई को देखकर पर्यटकों ने आनंद।