logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी को दोबारा मिली जान से मारने की धमकी; बेलगावी सेन्ट्रल जेल से आया फ़ोन, मांग 10 करोड़


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को जान से मारने की धमकी मिली है। मंगलवार को देवनगर स्थित उनके कार्यालय में फ़ोन कर यह धमकी दी गई है। फ़ोन करने वाले ने तीन बार फ़ोन कर यह धमकी दी। ज्ञात हो कि, तीन महीने में यह दूसरी बार है जब केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके पहले 14 जनवरी को फ़ोन कर धमकी दी गई। केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह गडकरी के कार्यालय मे फ़ोन आया और 10 करोड़ की मांग की। इसके बाद आरोपी ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने तीन बार फ़ोन किया। इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। केंद्रीय मंत्री को धमकी देने की खबर सुन पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन्-फानन में पुलिस तुरंत कार्यालय पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद इसकी जानकारी एटीएस को भी दी गई। 

जयेश पुजारी के नाम से दी गई धमकी 

पिछली बार की तरह इस बार भी जयेश पुजारी एक नाम से धमकी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने फ़ोन कर कहा कि, पिछली बार मैंने 100 करोड़ मांगे थे, लेकिन तुमने दिए नहीं, अब मुझे केवल 10 करोड़ चाहिए। नहीं देने पर गडकरी को जान से मरवा दूंगा। इसी के साथ आरोपी ने एक नंबर भी दिया और इस पर 10 करोड़ रूपये भेजने को कहा।" 

ज्ञात हो कि, पिछली बार भी जयेश पुजारा के नाम से धमकी दी गई थी। इसके बाद नागपुर पुलिस बेलगावी पहुंची और आरोपी से पूछताछ की थी। इस दौरान पुलिस कई दिनों तक वहां रही थी। 

बंगलुरु के युवती का निकला नंबर 

धमकी देने वाले द्वारा दिए नंबर की पुलिस ने जांच की, जो बंगलुरु के एक युवती का निकला। युवती वहां एक इवेंट कम्पनी में काम करती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती का बॉयफ्रेंड बेलगावी के उसी जेल में बंद है, जहां जयेश पुजारा बंद है। नागपुर पुलिस की जानकारी के बाद बंगलुरु पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।