logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अज्ञात आरोपियों ने गाडी में की तोड़फोड़, अजनी पुलिस ने मामला किया दर्ज


नागपुर: अजनी पुलिस थाने के  सद्भावना नगर परिसर में तीन अज्ञात दुपहिया सवार युवकों ने एक वरिष्ठ पत्रकार के घर के आगे खड़ी उनकी चार पहिया गाड़ी को पत्थर मारकर कांच फोड़ दिए। हालांकि आवाज सुनकर जब तक फरियादी घर के बाहर निकले तब तक  ये तीनों आरोपी वहां से भाग गए। शिकायत मिलने के बाद अजनी पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी आनंद शर्मा बताए जा रहे हैं जो कि एक दैनिक समाचार पत्र में वरिष्ठ पत्रकार हैं और सद्भावना नगर मानेवाड़ा रिंग रोड परिसर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। आनंद शर्मा ने बीती रात अपनी i10 गाड़ी घर के बाहर ही पार्क की थी। रात करीब 3:30 बजे के दौरान उन्हें घर के बाहर गाड़ी के कांच फूटने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही फरियादी अपने घर के बाहर निकले उतने ही देर में तीन अज्ञात युवक एक दुपहिया गाड़ी पर सवार होकर पत्थर मारकर गाड़ी के कांच को फोड़ते हुए नजर आए और वहां से भागते हुए दिखाई दिए। 

आनंद शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ अजनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश खंगाल रही है ताकि इन तीनों अज्ञात आरोपियों की तलाश कर उन्हें हवालात पहुँचाया जा सके। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब असामाजिक तत्वों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है इससे पहले भी इस परिसर में असामाजिक तत्वों ने गाड़ियों के कांच की तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया है।