logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

महिला पर अज्ञातों ने फेंका एसिड, दो साल का मासूम भी आया चपेट में


नागपुर: यशोधरा थाना अंतर्गत एक महिला पर दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। इस हमले में महिला और उसका ढाई साल का बच्चा घायल हो आ गये हैं, जिन्हे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार सुबह विनोबा भावे इलाके में हुई। पीड़िता की पहचान लता पुराणिक वर्मा (24, गली नंबर 1, विनोबाभावे नगर) के रूप में हुई। पीड़ित अपने अपने पति और बच्चे के साथ वहां रहती है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह आठ बजे पीड़िता का पति काम पर गया था, इसी दौरान उसे एक फ़ोन आया। जिसमें आगे वाले व्यक्ति ने बताया कि, उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। वहीं और जानकारी देने के लिए उसे कुंदलाल गुप्ता नगर बुलाया। महिला अपने बच्चे को लेकर जैसे की कुछ दूर निकली तभी पीछे दो पहिया पर आए दो युवकों लता पर एसिड फेंक दिया। इस हमले में पीड़िता और उसके बच्चे के पेट और पैर झुलस गए।

एसिड लगते ही महिला चीख पड़ी। आस-पास क्षेत्र में मौजूद लोग मदद के लिए दौरे। इसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित और उसके बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।