logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: रास्ता पार कर रही तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने उड़ाया; मां-बेटे की मौत, एक गंभीर


नागपुर: रास्ता पार कर अपने वाहन के पास जा रहे दो महिलाओं और एक पुरुष को अज्ञात वाहन ने उड़ा दिया। इस दुर्घटना में माँ-बेटे की मौत हो गई है, वहीं अन्य महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा रविवार रात 11.30 बजे के पास वर्धा रोड स्थित इंडियन ऑइल डिपो के सामने मौजूद तृप्ति होटल के पास हुई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। मृतकों की पहचान देवकाबाई माधवराव पुजारवार (70) और गणेश माधवराव पुजारवार (53) प्लाट न. 182 पिंगोड़े जिम, सियोगनगर निवासी के रूप में हुई है। वहीं घायल में सुधाबाई सुधाकर गोरशेट्टीवार (ओमनगर, सक्करदरा) निवासी को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी होटल में खाना खाकर वापस घर जा रहे थे। 

घायल महिला के बहु से मिली जानकारी के अनुसार, घायल सुधाबाई का 71वां जन्मदिन था। इसी मौके पर सभी परिवार के लोग खाना खाने के लिए वर्धा रोड स्थित होटल तंदूर में गए थे। लेकिन होटल बंद होने के कारण सभी सड़क के उस पर स्थित होटल तृप्ति में खाना खाने पहुंचे। कार सड़क के इसी पार खड़ी रही। खाना खाने के बाद सभी वापस अपने कार की तरफ जाने लगे। सड़क पर ट्रैफिक होने के कारण और महिलाओं की उम्र को देखते हुए गणेश उन्हें लेकर सड़क पार करा रहे थे। 

जैसे ही वह डिवाइडर के ऊपर पहुंचे तो वर्धा रोड से नागपुर की तरफ जारही एक तेज रफ़्तार कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की तीनों महिला कई फूट ऊपर उठकर निचे गिर गई। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। दुर्घटना स्थल के पास मौजूद लोगों ने तुरंत महिलाओं को इलाज के लिए नागपुर एम्स में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को वाहन का नंबर प्लेट मिला है। बेलतरोड़ी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।