logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

कलावती मामले पर गृहमंत्री शाह के दावे पर वडेट्टीवार का हमला, भाजपा को बताया झूठ बोलने वाली पार्टी


गोंदिया: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में दावा किया था, जिसमें 2008 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी यवतमाल में जिस कलावती के यहाँ जाकर रुके थे, उसे सब सुविधाएँ तब मिली जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई। केंद्रीय गृहमंत्री के इस दावे पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने पलटवार किया है। शाह के दावे को नकारते हुए कहा कि, बीजेपी मतलब अखिल भारतीय फर्जी पार्टी। गृहमंत्री के दावे पर महिला ने खुद कहा कि, जब राहुल जी आएं उसके बाद उन्हें सभी सरकारी सुविधाएँ मिली। इससे साबित होता है उन्होंने सदन को गुमराह करने के लिए झूठी जानकारी दी। 

गुरुवार को वडेट्टीवार गोंदिया दौरे पर पहुंचे थे। जहां जिला सर्किट हॉउस में पत्रकारों को संबोधित किया। जिसमें बोलते हुए यह जवाब दिया। वडेट्टीवार ने कहा कि बीजेपी वालों के पास झूठ के अलावा कुछ नहीं है। और दूसरों का श्रेय लेना बीजेपी का काम है। अब उनके दिन बहुर गए हैं। राहुल गांधी ने कलावती के साथ दिल्ली में निर्भया के भाई को पायलट बनाया।

कांग्रेस नेता ने कहा, "पिछले 9 वर्षों में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ, कोई विकास नहीं हुआ। लोकसभा में राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष की ओर देखा और फ्लाइंग किस दिया। बुधवार को संसद में अपने भाषण के जरिए राहुल गांधी ने जो धमाका किया, उसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो अब उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसी महिलाओं को आगे लाया जा रहा है। बीजेपी की ही सांसद हेमा मालिनी ने भी कहा है कि मैंने राहुल गांधी को संसद में ऐसा करते नहीं देखा। अब किस पर भरोसा किया जाए? 

लोकसभा में विश्वास मत के बारे में बोलते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि जब से मणिपुर जल रहा है तब से 'मौनी बाबा' चुप हैं। यह उनकी चुप्पी तोड़ने के लिए लाया गया विश्वास प्रस्ताव है। हमारे पास आंकड़े तो नहीं हैं, लेकिन 'मौनी बाबा' को इस मामले में अपना मुंह खोलना चाहिए। मणिपुर को जलाने का काम किसने किया? विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार और मणिपुर राज्य में वीरन सिंह की बीजेपी सरकार जिम्मेदार है।