logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बेटी के बयान पर विजय वडेट्टीवार ने बोलने से किया इनकार, पटोले ने बचाव करते हुए कहा- बोली बातें किताब का अंश 


नागपुर: कांग्रेस वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार (Vijay Vadettiwar) की बेटी शिवानी वडेट्टीवार (Shivani Vadettiwar) के सावरकर (Veer Savarkar) पर दिए बयान को लेकर राजनीति गर्मा गई है। भाजपा (BJP) ने इस बयान को लेकर कांग्रेस (Congress) सहित उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) पर हमला बोला है। वहीं बेटी के बयान पर विधायक विजय ने बोलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि, वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहेंगे। उद्धव महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने बचाव करते हुए कहा कि, “जो किताब में लिखी थी वही बोली गई।”

वडेट्टीवार शनिवार को दर्शन कॉलोनी स्थित सभा स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे बेटी शिवानी द्वारा सावरकर को लेकर दिए बयान पर सवाल किया। जिस पर बोलने से इनकार कर दिया। वडेट्टीवार ने कहा, “मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलूंगा। वज्रमुठ सभा को लेकर अगर पूछना है तो पूछो।”

पटोले ने किया विधायक पुत्री का बचाव 

एक तरफ जहां पिता ने बोलने से इनकार कर दिया, वहीं दूसरी तरफ नाना पटोले ने विधायक पुत्री के बचाव में उतर गए हैं। पटोले ने कहा, “मैंने पहले भी बताया है। सावरकर ने जो किताब में लिखा है। मुझे मिली जानकारी के अनुसार, शिवानी ने वही पढ़ा है और उसे सब के सामने कहा है। इसमें किसी का अपमान करने का कुछ नहीं है।  अगर अपमान करने के लिए बोलती तो विवाद पैदा होता।”

वहीं माफ़ी के सवाल पर पटोले ने कहा, "माफ़ी का तो कोई सवाल नहीं, जो सब सावरकर की बात करते हैं अगर किताब में लिखी है तो उसे गंभीरता के साथ लोगों को बतानी चाहिए। ऐसी भूमिका है। अब किताब में लिखा है इसकी भी जांच करनी चाहिए।"  

क्या कहा था शिवानी ने?

शिवानी वडेट्टीवार ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। अपने भाषण में सावरकर की आलोचना करते हुए कहा, “रेप एक राजनीतिक हथियार है। सावरकर ने सोचा कि इस हथियार का इस्तेमाल राजनीति में अपने विरोधियों के खिलाफ किया जाना चाहिए।” विधायक पुत्री ने सवाल उठाते हुए कहा, “जो लोग इन विचारों के प्रति ईमानदार हैं, वे मेरे जैसी और यहां की महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं?”