logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

वज्रमुठ सभा: अनिल देशमुख ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-संभाजीनगर की सभा को देखकर घबराए 


नागपुर: महाविकास अघाड़ी की सभा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। रविवार को वहां के स्थानीय लोगों ने सभा के विरोध में प्रदर्शन किया और एनआईटी से अनुमति नहीं देने की मांग की। इसी बीच एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने भारतीय जनता जनता पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, "संभाजीनगर में हुई सभा से मिले प्रतिसाद से भाजपा घबरा गई है। इसलिए वह 16 तारीख को होने वाली सभा का विरोध कर रही है।" 

देशमुख ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित किया। जहां पूछे सवाल पर उन्होंने यह बात कही। इसी के साथ एनसीपी नेता ने कहा कि, केवल राजनीति के लिए यह विरोध किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, सभा के लिए जो जगह तय की गई है वहीं सभा होगी।  

देशमुख ने कहा, “संभाजीनगर में महाविकास अघाड़ी की बैठक को मिली प्रतिक्रिया को देखकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के पैरों तले रेत खिसक गई है। जब जनता की राय अब शिंदे-फडणवीस सरकार के खिलाफ है, तो महाविकास आघाड़ी के खिलाफ प्रचार शुरू करके जमीन से विरोध किया जा रहा है। हम इस तरह के राजनीतिक विरोध को बर्दाश्त नहीं करते हैं।”

पूर्व मंत्री ने कहा, "नागपुर सुधार न्यास से उचित अनुमति प्राप्त कर ली गई है। इसलिए बीजेपी के नेता कितनी भी कोशिश कर लें जगह नहीं बदलेगी। कृष्णा खोपड़े के विरोध करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।" उन्होंने आगे कहा, "हालांकि कांग्रेस नागपुर सभा के लिए कांग्रेस के पास जिम्मेदारी है, लेकिन तीनो दल संयुक्त रूप से इस सभा का आयोजन कर रहे हैं। पूर्वी विदर्भ से लाखों लोग सभा के लिए आएंगे।"