logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग पर बिना रिफ्लैक्टर वाहनों पर लगेगा प्रतिबंध, आरटीओ अधिकारियों को शुरू की चेकिंग


नागपुर: हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर हादसों का दौर जारी है। नागपुर से शिरडी के बीच महामार्ग पर रोजाना कहीं न कहीं दुर्घटना की घटना सामने आती रहती हैं। हालांकि, इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आरटीओ द्वारा लगातार उपाय कर रहे हैं। इसी को देखते आरटीओ ने सोमवार को बड़ा निर्णय लेते हुए बिना रिफ्लैक्टर वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। इस दौरान बिना रिफ्लैक्टर वाहनों वाहनों पर एक-एक हजार का जुर्माना भी लगया।

भारी वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर जरुरी 

सड़क यातायात सुरक्षा की दृष्टि से माल ढोने वाले वाहनों पर रेडियम या पेंट युक्त रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य है। इस रिफ्लेक्टर की वजह से पीछे वाले वाहन को अगला वाहन स्पष्ट दिखाई देता है, जिससे दुर्घटना में कमी लाने में मदद की जाती है। 

बिना रिफ्लैक्टर वाहनों पर एक-एक हजार का जुर्माना

नागपुर ग्रामीण आरटीओ कार्यालय में सोमवार को रिफ्लेक्टिव पेंट लगाकर समृद्धि में तैनात हो गए। आरटीओ की एयर वेलोसिटी टीम ने सुबह से दोपहर 1.30 बजे तक बिना रिफलेक्टर वाले करीब 20 वाहनों को रोका। इनमें से प्रत्येक वाहन पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद आरटीओ अधिकारियों ने गाड़ी पर अपना रिफ्लेक्टर पेंट लगाकर गाड़ी को जाने दिया।

नहीं सुधरे तो लगेगा प्रतिबंध 

नागपुर ग्रामीण क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विजय चव्हाण ने कहा कि हालांकि यह कार्रवाई फिलहाल हल्की है, लेकिन दो दिनों के बाद घिसे हुए टायर जैसे बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों को इस राजमार्ग पर यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आरटीओ द्वारा पहली बार वाहनों पर रिफ्लेक्टर पेंट लगाया जा रहा है।