logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Vidarbha Monsoon Update: 20 अगस्त तक विदर्भ में छह प्रतिशतअधिक वर्षा, गडचिरोली में सबसे ज्यादा


नागपुर: भारतीय मौसम विभाग, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र नागपुर ने 1 जून से 20 अगस्त 2025 तक विदर्भ में हुई बारिश का ताज़ा ब्यौरा जारी किया है। इस अवधि में विदर्भ में औसतन 728.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (684 मिमी) की तुलना में करीब 6% अधिक है। विभाग ने इसे सामान्य श्रेणी में शामिल किया है।

जिलावार आंकड़ों पर नज़र डालें तो गडचिरोली जिले में 1133.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 19% अधिक है। वहीं चंद्रपुर (850.8 मिमी, +7%), नागपुर (741.1 मिमी, +9%), वर्धा (675.5 मिमी, +10%), वाशिम (602.5 मिमी, +8%) और यवतमाल (656.3 मिमी, +10%) में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। भंडारा (815.2 मिमी, +3%) और बुलढाणा (481.4 मिमी, +6%) में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

हालांकि, कुछ जिलों में बारिश सामान्य से कम रही है। अकोला में 432.5 मिमी (-14%) और अमरावती में 519.8 मिमी (-13%) वर्षा दर्ज हुई, जो औसत से कम है। वहीं गोंदिया जिले में 875.3 मिमी (-2%) बारिश हुई है, जो लगभग सामान्य के आसपास है।


मौसम विभाग का कहना है कि समूचे विदर्भ में बारिश की स्थिति सामान्य है और कृषि कार्यों के लिए यह आंकड़े संतोषजनक माने जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में खरीफ की फसलों को पर्याप्त पानी मिला है, जिससे उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। कुल मिलाकर, विदर्भ में मानसून का रुख फिलहाल अनुकूल है और बारिश का वितरण संतुलित माना जा रहा है।