logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Video: बस चलाते-चलाते ड्राइवर ने फ़ोन पर शुरू कर दी बात, वीडियो हुआ वायरल


नागपुर: गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करना अपराध है। लेकिन राज्य परिवहन निगम एसटी के बाजार गांव से नागपुर जा रही बस के चालक ने  चलाते समय मोबाइल पर बात कर यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। यह घटना तब सामने आई जब एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया।

यात्री का नाम गोपाल (बदला हुआ नाम) है। वह नागपुर का रहने वाला है। गोपाल 31 मार्च को बाजारगांव से एसटी की बस संख्या 7606 में सवार हुआ। यह बस वर्धमान नगर डिपो की थी। सफर के दौरान बस चालक ने कानों में हेडफोन लगा लिया और बातचीत शुरू कर दी। एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया।

इस फुटेज के साथ उन्होंने निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी को शिकायत भी लिखी। इसके साथ ही बस का टिकट भी जोड़ा। इस मामले में नागपुर मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा एवं सतर्कता अधिकारी डोंगरे ने कहा कि तत्काल जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।